फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : शिवरात्रि पर रामेश्वर महादेव मंदिर में लाखों शिवभक्तो ने टेका मत्था, दर्शन कर जयकारा लगाया

Wed, 26 Feb 2025 06:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

महाशिवरात्रि पर वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मत्था टेका और हर हर महादेव का उद्घोष किया। बता दें कि सेवापुरी क्षेत्र स्थित रामेश्वर महादेव के मंदिर में भी तीन लाख से उपर भक्तों ने हाजिरी लगाई।
 
विज्ञापन
महादेव के भक्तों ने किया बाबा का दर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे  तीर्थ पड़ाव  रामेश्वर महादेव मंदिर में आज बुधवार को भोर से तीन लाख से ऊपर शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर दर्शन पूजन करअन्य विग्रहों, मंदिरों में मत्था टेका और दर्शन पूजन किया।  डमरू दल, डीजे व झांकी संग युवाओं की भीड़ ने हर हर महादेव के जयघोष से पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण  शिवभक्तों ने वरुणा नदी में डुबकी लगाकर मन्दिर में  राधा-कृष्ण मंदिर, माँ तुलजा -दुर्गा भवानी, राम लक्ष्मण जानकी, गणेश, हनुमान ,कालभैरव, नरसिंह ,साक्षी विनायक, नहुशेश्वर, अग्निनेश्वर , पंच पालेश्वर ,झाड़ी महादेव का दर्शन किया।

मेले में सुरक्षा की कमान एडीसीपी गोमती जोन, एसीपी राजातालाब ,एसडीएम राजातालाब शिवानी सिंह,एसएचओ जनसा दुर्गा सिंह,बड़ागाँव अतुल कुमार सिंह,राजातालाब ए0 के0 वर्मा, चौकी प्रभारी रामेश्वर जगदम्बा सिंह हरहुआ प्रभारी अभिषेक राय सहित महिला-पुरुष पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन


ब्लाक सेवापुरी, राजस्व विभाग,स्वास्थ्य विभाग सेवापुरी,जिला पंचायत , पुरुष-महिला पुलिस, पीएसी समेत ग्राम पंचायतो व जायसवाल महाशिवरात्रि सेवा समिति हरहुआ ,जय भोले बर्फानी सेवा समिति हरहुआ,  नव युवा समिति रामेश्वर समेत कई संस्थाओं ने सेवा भाव से भक्तों की सेवा की।

 हरहुआ में शिवबारात की झांकी निकाली गई।शिवभक्तों ने आरती उतारी। रामेश्वर मन्दिर के पुजारी अन्नू तिवारी के अनुसार तीन लाख से ऊपर शिवभक्तों ने पंचक्रोशी पदयात्रा कर दर्शन किया। हरहुआ -रामेश्वर ग्रामीण क्षेत्र के शिवमंदिरों में भी भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन दर्शन किया।

मेले में एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम राजातालाब शिवानी सिंह मय विभागों व पुलिस बल के साथ सतर्कता व सुरक्षा में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें