फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महाशिवरात्रि पर रुद्रावतार को अर्पित त्रिवेणी संगम के जल से होगा बाबा विश्वनाथ का अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
इस महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को बाबा विश्वनाथ का त्रिवेणी संगम के जल से अभिषेक होगा। प्रयागराज संगत से अधिकारियों और पुजारियों के दल ने स्टीमर या बाबा विश्वनाथ धाम से विशेष वाहन से संगम के बीचोबीच पहुंचकर स्टील के घड़े में अमृत जल को भरा। संगम जल को रुद्रावतार महाबली लेटे हुए हनुमान मंदिर में भेजा गया। यहां के पुजारियों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भोग-प्रसाद अर्पित कर उसे श्री काशी विश्वनाथ महादेव को समर्पित किए जाने की परंपरा पूरी की गई।
विज्ञापन

आदि शंकराचार्य की ओर से गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम जल से बाबा विश्वनाथ के अभिषेक की यह परंपरा इस बार विधि विधान से पूरी की जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा के संयोजन में पौराणिक तीर्थ त्रिवेणी संगम का निर्मल अमृत जल श्री काशी विश्वनाथ महादेव को चढ़ाया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में नायब तहसीलदार, मजिस्ट्रेट मिनी एल. शेखर, बड़े हनुमान मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महंत पुनीत पुरी महाराज, पुजारी सूरज पांडेय, मेला प्राधिकरण से ऋषि राज मिश्रा (मेला प्रबंधक) सहित श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारी रहे।
हनुमान मंदिर और कुंभेश्वर महादेव को जाएगा उपहार
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि यह प्राचीन परंपरा आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित की गई थी। इसे वर्तमान में सनातन सांस्कृतिक समन्वय और नवाचार के माध्यम से फिर से जीवंत किया जा रहा है। इस क्रम में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा श्री बड़े हनुमान मंदिर और श्री कुंभेश्वर महादेव को भोग-प्रसाद और उपहार भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें