फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर बोले ओमप्रकाश राजभर- सरकार अडानी और अंबानी के सहारे चल रही

Sun, 14 Feb 2021 01:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने वाराणसी में सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि 17 फरवरी को अजगरा विधानसभा के मुनारी पूर्व बालिका विद्यालय में राष्ट्र रक्षक दिवस के रूप में 1012वीं सुहेलदेव जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा भागीदारी संकल्प मोर्चा की ओर से आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलवामा दिवस की बरसी पर उन्होंने कहा कि कोई गलती न करे।  ताकि फिर किसी की मांग न उजड़े। पुलवामा का बदला लेने के सवाल पर बोले कि बदले में एक कौवा ही मरा। उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि सरकार अडानी और अंबानी के सहारे चल रही है। किसानों को सरकार को छोड़कर अडानी, अंबानी का घर घेरना चाहिए।

उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन में पार्टी किसानों के साथ रहेगी। सुभासपा अध्यक्ष बोले, जिला पंचायत का चुनाव भागीदारी संकल्प मोर्चा मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें