अपने दमदार अभिनय से हिंदी फिल्म जगत में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता ओम पुरी का बनारस से खास लगाव था। फिल्मों की शूटिंग और आध्यात्म की तलाश में वह कई बार बनारस आए थे।
इन दिनों ओम पुरी वर्ष 2006 में हुए वाराणसी बम विस्फोट पर बन रही फिल्म में काम कर रहे थे। इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रविकिशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
रविकिशन ने ओम पुरी के निधन पर दुःख जताते हुए ट्वीट किया, ओमपुरी जी मैं आपको हमेशा करुंगा। आप एक महान अभिनेता और भावुक इंसान थे। रविकिशन ने बताया कि ओम पुरी जी उन्हें प्यार से बबुआ बुलाते थे। अभी कुछ दिन पहले ही ओम पुरी उनके घरआए थे।
रविकिशन ने ओम पुरी का एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो में ओम पुरी फिल्म के बारे में कहते हैं, इस फिल्म का नाम 2006 वाराणसी बम विस्फोट । मेरे सभी सीन रवि किशन के साथ हैं। इस फिल्म में रवि किशन का नाम बबुआ है।
कहा कि मैंने रवि किशन के साथ दो तीन फिल्में पहले की हैं। वह मुझे बहुत प्यार करता है। रवि किशन मेरी बहुत इज्जत करता है। मुझे बहुत खुशी है कि वह बहुत कामयाब और सफल अभिनेता है। शहीदों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रायश्चित करने के लिए गत वर्ष ओम पुरी बनारस आए थे।
बता दें कि पदम श्री जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ओम पुरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 6 जनवरी की सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वो 66 वर्ष के थे।