फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस मंत्री को भगवान की तरह पूजते हैं उनके समर्थक, तस्वीर रखकर करते हैं आरती

Wed, 08 Aug 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 6
ओमप्रकाश राजभर के समर्थक - फोटो : self
देश मे नेताओं को भगवान की तरह पूजने का सिलसिला चल गया है। कहीं उनके मंदिर बनाकर तो कहीं उनकी तस्वीरों की पूजा करने की खबरें सामने आती रही है। नेताओं को भगवान की तरह पूजने के नये चलन में अब उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी दल सुभासपा का नाम भी जुड़ गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ballia - फोटो : self
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के समर्थक उन्हें भगवान मानकर पूजा कर रहे है। वहीं मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि इसमें गलत क्या है, ये तो समर्थकों का प्रेम और विश्वास है।

 
विज्ञापन

3 of 6
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
देश मे आस्था का नया दौर है जहां सेवक भी भगवान के रूप में प्रकट हो जाता है और बेरोजगारी, भूखमरी, अशिक्षा और भ्रष्टाचार से जूझता देशवासी अपने नेताओं को दुखहर्ता, सुखकर्ता रूपी भगवान मानकर पूजने लगता है।

 

4 of 6
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
दलितों और पिछड़ों की राजनीति करने वाले ओमप्रकाश राजभर के समर्थक भगवान के रूप में उनकी पूजा अर्चन कर रहे हैं। बलिया के मंदिर की चौखट पर भगवान शिव और सुहलदेव जी के चित्र के बीच ओमप्रकाश राजभर की तस्वीर रखकर बड़ी संख्या में समर्थक बाकायदा आरती भी करते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
om prakash rajbhar - फोटो : अमर उजाला
ओमप्रकाश राजभर के समर्थकों की आस्था ऐसी की हर घर मे उनकी पूजा हो रही है। आस्थावान समर्थको का कहना है कि जिसने गरीबों के लिए संघर्ष किया वो भगवान से कम नहीं है। साथ ही कहना है सिर्फ एक ही इच्छा है कि ओमप्रकाश राजभर मुख्यमंत्री बन जाएं। इसे देश की विडंबना ही कहेंगे जहां नेताओं की महत्वाकांक्षा उनके समर्थकों के लिए आस्था का कारण बन जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
om prakash rajbhar - फोटो : twitter
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि मैं खुद शिव का उपासक हूं और भगवान शिव से पूछकर ही कोई काम करता हूं। भगवान शिव ही बताते है कि क्या करना है और क्या नहीं। ऐसे में गरीबों के लिए मैन संघर्ष किया है और जो दाता होता है वही उनके लिए भगवान बन जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें