वोट के लिए नेता अपने आपको हिन्दू बनाते हैं। जब नौकरी की बात होती है तब ये बताते है कि ये भर है, मल्लाह है, बिन्द है, कोहार है। इनसे आप सावधान हो जाओ। अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट है कि ये भाजपा वाले दंगा कराने वाले है, इनसे सावधान रहना होगा। आप इनके बहकावे में कही मत जाना, नहीं तो जान गंवानी पड़ सकती है।
मुख्यमंत्री को तो बैकुंठ जाने की चिंता है, हमसे भी कहे तो हमने कहा कि हमें नहीं जाना, हमें गरीबों की चिंता हैं। यह बाते बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के सैदनाथ शिवमंदिर घोघा में अति पिछड़ा, अति दलित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री व भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कही। कहा कि आरक्षण में बंटवारा न हुआ, शराब बंदी न हुई, शिक्षा में सुधार न हुआ तो उत्तर प्रदेश से भाजपा चली जाएगी।
कहा, हमारा देश भावनाओं का देश है ये न तो गुजरात मॉडल देंगे और न ही गरीबों के हालात में सुधार करने में सहयोग करेंगे। कहा कि हर हर मोदी का नारा बेमानी साबित हुआ। कहा कि प्रदेश सरकार कुंभ में तीन हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। यह राशि गरीबों को आवास के लिए दे देती तो उनका विकास हो जाता।
लेकिन यहां गरीब राशन, आवास, शौचालय, पेंशन के लिए लड़ रहे हैं। वोट देने वाले गरीब सवर्ण को आरक्षण देने के लिए 24 घंटे में कानून बना दिया। कहा कि वह 16 वर्षो से आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़ा, दलित को हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
कहा, बाबा रामदेव कहते है संतों को भी भारतरत्न मिले। मैं कहता हूं कि सभी बाबाओं को भारतरत्न दिया जाए लेकिन पहले जो जेल में बंद हैं, उन्हीं संतों को दिलवा दीजिए। कहाकि आप सब सतर्क हो जाओ, नहीं तो चुनाव आ रहा हैं, ये बहुरुपिए भेष बदल कर फिर आएंगे। कहा कि साधु इस ठंड में खुले में बैठकर गरीबों को चूस कर लाल हो गए है।
हमने विधान सभा में जाकर देखा कि चार विधायकों को छोड़ 399 विधायक गांधी जी के बंदर बने हुए है। जब गरीब अपनी फरियाद लेकर जाता है तो तब ये गांधी जी के बंदर अपनी जुबान बंद कर लेता है। इस मौके पर भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत पाठक, सुनिल सिंह, अमित कुमार सिंह पिंकू, जिला पंचायत सदस्य मानती राजभर,विधान सभा अध्यक्ष उमापति राजभर मौजूद रहे।