प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दाैरान काशी के युवाओं को भी संबोधित किया। कहा कि आने वाले समय में बनारस के खिलाड़ियों को और सुविधाएं मिलेंगी। 2036 में ओलंपिक भारत में हो, इसकी तैयारी की जा रही है।
PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेंहदीगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए का कि काशी के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के बहुत माैके मिले। 2036 में ओलंपिक भारत में हो हम इसके लिए लगे हुए हैं। लेकिन ओलंपिक में मेडल चमकाने के लिए मेरे काशी के नाैजवानों आपको अभी से तैयारी करनी होगी। इसीलिए बनारस में नए स्टेडियम बन रहे हैं। युवा साथियों के लिए अच्छी फेसिलिटी बन रही है।
विज्ञापन
नए स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स को जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि वाराणसी के सैकड़ों खिलाड़ी उसमे ट्रेनिंग ले रहे हैं। काशी सांसद खेल प्रतिभागियों को इस खेल के मैदान में अपना दम दिखाने का भी माैका मिला।
विज्ञापन
यूनीटी माॅल का किया जिक्र
कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और काशी उसकी सबसे सुंदर तस्वीर है। काशी के हर मोहल्ल में भारत का एक अलग रंग दिखता है। मुझे खुशी है कि काशी तमिल संगमम जैसा आयोजन यहां होता है।
यहां पर एकता माॅल बनने जा रहा है, जहां भारत के अलग-अलग जिलों के उत्पाद एक ही छत के नीचे मिलेंगे। कहा कि काशी की पुरातन आत्मा को आधुनिक काया से जोड़ते रहना है। अंत में नमः पार्वती पतये हर-हर महादेव से पीएम मोदी ने अपने भाषण को विराम दिया।