बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में रविवार को 14वें एबेकस एंड मेंटल अर्थमैटिक ओलंपियाड की अवाॅर्ड सेरेमनी हुई। इसमें शामिल होने वाले बच्चों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान पाने वाले चैंपियन को साइकिल दी गई। इस ओलंपियाड में बच्चों की गणितीय क्षमता, मानसिक गणना कौशल, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने की कला सिखाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा सहित कई विद्वान मौजूद रहे।