थाइलैंड के फुकेट स्टेडियम में विश्व फिन स्विमिंग टूर्नामेंट में वाराणसी के पांडेयपुर निवासी गायत्री ने तीन इवेंट में तीन कांस्य पदक जीते। सिगरा स्टेडियम की खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने उन्हें बधाई दी। काशी की तैराक गायत्री ने प्रादेशिक और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक जीतकर तैराकी में देश का नाम रोशन किया है। गायत्री लगातार दो साल से गंगा में होने वाली गंगाश्री प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता भी रही हैं। गायत्री तीन साल की आयु से तैराकी कर रही हैं। उन्होंने अपना पहला पदक 2023 में जीता था और अबतक वह कुल 76 पदक जीत चुकी है। इसमें 23 स्वर्ण शामिल हैं। मंगलुरू में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। संवाद