कई दिनों से बंद घर में मिला वृद्धा का शव
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के जैतपुरा इलाके में स्थित एक मकान से बदबू आने की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा। तलाशी के दौरान बाथरूम में वृद्धा अपर्णा बनर्जी (85) का शव मिला। इसकी जानकारी फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव चार से पांच दिन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। ह्रदयाघात से मौत की आशंका है। अपर्णा बनर्जी फ्लैट में अकेले रहती थीं। उनके आगे-पीछे कोई नहीं है।
जानकारी के अनुसार अपना फ्लैट भी वह किसी संस्था को दान कर चुकी हैं। जैतपुरा पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।