फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रात में बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या, बहुओं ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप

Sun, 13 Dec 2020 02:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के कोईरौना थाना के इनारगांव में शनिवार देर रात बहू ने ही अपने ससुर की गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11 बजे कोईरौना थाना के प्रभारी निरीक्षक को इनारगांव की पूनम यादव ने सूचना दी कि, उसके ससुर गुलाब यादव(55) को उनकी बड़ी बहू ने घरेलू विवाद में धारदार हथियार से गला काट दिया। साथ ही बताया कि उनकी हालत गंभीर है।


सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायल अधेड़ को सीएचसी डीह ले गई। जहां डॉक्टरों ने ज्ञानपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर सीओ और एसपी भी पहुंच गए। एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के चार लड़के हैं, जो चारों मुंबई में रहते हैं। इनका आपस में पारिवारिक विवाद चल रहा है। मृतक की बहुएं एक-दूसरे पर मृतक को मारने का आरोप लगा रही हैं। पुलिस परिवार के सभी सदस्यों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें