फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बोलेरो से कुचलकर वृद्ध की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर वाहनों पर किया पथराव

Tue, 15 Dec 2020 07:45 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
गर्जन राम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के पास मंगलवार की देर शाम एनएच-24 पर सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की बोलेरो से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गाजीपुर-बिरनो मार्ग को जाम कर वाहनों पर पथराव किया। पथराव में कुछ वाहनों के शीशे टूट गए। इस बीच करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन


बिरनो क्षेत्र के नसरतपुर गांव निवासी वृद्ध गर्जन राम को तेज रफ्तार बोलेरो ने शाम को कुचल दिया। इससे गर्जन राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मुआवजे की मांग करते हुए शव सड़क पर रख कर बिरनो-जंगीपुर वाया गाजीपुर मार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया। उधर चक्काजाम की सूचना मिलते ही बिरनो थानाध्यक्ष चंद्रशंकर मिश्रा दलबल के साथ पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा कर किसी तरह जाम समाप्त कराया। इस बीच करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन बंद रहा। राहगीर अन्य मार्गों से जिला मुख्यालय एवं वाराणसी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें