फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में वृद्धा के अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदाय हुए आमने-सामने, ये है मामला

Tue, 01 Jan 2019 12:41 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के मऊ में एक व्यक्ति द्वारा मृत वृद्ध हिंदू महिला का अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति रिवाज से करने पर ग्रामीण भड़क गए और विरोध करने लगे। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया। आखिर में वृद्धा का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया गया।
विज्ञापन


जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के बेलौली भोजीपुर निवासी माधुरी सिंह (60) की शादी कोपागंज थाने के धवरियासाथ गांव निवासी प्रमोद सिंह के साथ हुई थी लेकिन अपने माता पिता की इकलौती संतान होने के कारण वह अपने मायके में ही रहती थी।

इसी बीच वह रोपनपुर निवासी हलीम शाह के संपर्क में आईं। जो झाड़फूंक का काम करता था। बताया जाता है कि हलीम ने माधुरी की सारी जमीन जायदाद का बैनामा करा लिया था। माधुरी की सोमवार को मौत होने पर हलीम शाह उसके शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले गया।
विज्ञापन


वहां उपस्थित लोगों ने कब्रिस्तान में हिंदू महिला का शव दफनाने का विरोध किया लेकिन हलीम नहीं माना और शव को दफनाने की तैयारी करने लगा। यह देख दोनों समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिससे गांव में तनाव फैल गया।

इसकी जानकारी होते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद मृतका के मायके के पट्टीदारों ने उसका अंतिम संस्कार घाघरा तट पर हिंदू रीति रिवाज के साथ कर दिया गया। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि उस मामले को समझाकर हल करा दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें