फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में हाईवे पर बिखरे सात लाख रुपये के पुराने नोट, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

Wed, 03 Jun 2020 03:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
बरामद पुराने नोट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरई क्षेत्र में बुधवार को एक आदमी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिर गए। दोनों के गिरने के बाद सड़क पर सात लाख के पुराने एक हजार और 500 के नोट बिखर गए । सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने नोट के साथ दोनों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर पेट्रोल पंप के सामने बाइक से दो लोग आजमगढ़ जिले की ओर से  दोहरीघाट की तरफ जा रहे थे। एक आदमी को बचाने के चक्कर में बाइक पलट गई। उनके पास काफी संख्या में मौजूद एक हजार और 500 के पुराने नोट सड़क पर फैल गए।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाइक और नोट के साथ दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, सात लाख रुपये के प्रतिबंधित नोट लेकर थाना गगहा (गोरखपुर) से ये आजमगढ़ जा रहे थे। दोनों शहर के एलवल के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में एक अन्य व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है कि ये पैसे कैसे हैं और कहां किस मकसद से ले जाए जा रहे थे। कोतवाल जीयनपुर गजानंद चौबे ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि हिरासत में दिए गए दोनों कैशियर का काम कर रहे थे। पैसा किसी और का था और किसी और के पास ले जाया जा रहा था। ये भी बात सामने आई है कि कहीं से इसे बदलवाने की कोशिश हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें