Varanasi News: अयोध्या में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में वाराणसी की मंडल टीम के साथ अधिकारी मैनेजर भेजना ही भूल गए। जिससे कई खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ही नहीं ले सके।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
खेलों को बढ़ावा देने के तमाम दावों के बीच वाराणसी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वुशु प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई वाराणसी की मंडल टीम के साथ अधिकारी मैनेजर भेजना ही भूल गए। इससे कई खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सके और खिलाड़ियों को रेलवे स्टेशन पर रात बितानी पड़ी। प्लेटफॉर्म पर महिला खिलाड़ियों को भी पूरी रात सोना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रादेशिक वुशु प्रतियोगिता अयोध्या में 22 और 23 सितंबर को खेली गई। इसमें भाग लेने के लिए वाराणसी मंडल की टीम 21 सितंबर को रवाना हुई थी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंडल के 12 खिलाड़ी अयोध्या गए थे। इनमें 6 लड़कियां भी थीं।
खिलाड़ियों ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले दस्तावेज की जांच की गई। इसमें कुछ खिलाड़ियों के दस्तावेज में कुछ गलतियां मिली। टीम के साथ टीम मैनेजर नहीं होने से 6 खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से ही रोक दिया गया। इसमें तीन महिला खिलाड़ी और तीन बालक खिलाड़ी थे।
इसके अलावा शाम को अयोध्या पहुंची टीम को पूरी रात प्लेटफॉर्म पर बितानी पड़ी। टीम मैनेजर नहीं होने से मंडल के खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था से उनका मनोबल भी गिरा है। बालक खिलाड़ियों के साथ ही बालिका खिलाड़ियों को भी रातभर प्लेटफॉर्म पर ही रुकना पड़ा।