आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में मतदान कराने के लिए 28 जोनल और 227 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉयड का गठन कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने की संभावनाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। मतदान कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारण के लिए उनका ब्योरा चुनाव आयोग के पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने विभागों के अध्यक्षों को उनके विभागीय मातहत कर्मचारियों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।