फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विकसित यूपी के लिए अफसरों ने उद्यमियों से मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश2047 अभियान के अधिकारियों की उद्यमियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक हुई। इसमें यूपी के विकास के रोडमैप पर उद्यमियों से फीडबैक लिया गया। शासन की ओर से नामित प्रबुद्धजन डॉ. प्रेम कुमार गौतम, डॉ. नवीन कुमार और डॉ. संतोष कुमार सदस्यीय टीम भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए एवं अपने विचार साझा किए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने भी उद्यमियों को उत्पादों को बेहतर बनाने और उसे बाजार तक पहुंचाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि तेज गति से बदलाव हो रहा है। समाज को भी विकास की तेज गति को देखते हुए उस हिसाब से बदलाव को लेना होगा। हमें सुविधाओं को विकसित करने के लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने लोगों से अपील की कि वे अपने सुझाव वेबसाइट https://samarthuttarpradesh.up.gov.in/ पर भी दे सकते हैं। उपायुक्त उद्योग मोहन शर्मा, पीओ डूडा निधि वाजपेयी, डीसी एनआरएलएम पवन सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समेत विभिन्न समूहों द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों के बारे में जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें