फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार की भेंट चढ़ीं तीन और जिंदगियां

Mon, 25 Apr 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंका, कछवां रोड और कैंट रेलवे स्टेशन के सामने हुए सड़के हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन के सामने सुबह साढ़े सात बजे नो इंट्री में घटना हुई। हादसे में सेना के जवान की पत्नी की मौत हो गई। नियमत: सुबह साढ़े सात बजे ही ट्रकों को शहर के बार्डर पर रोक देना चाहिए। नो इंट्री में डंफर कैसे घुसा यह जांच का विषय है।  
विज्ञापन

इलाहाबाद निवासी राजेश पाल सेना में जवान है। उनकी तैनाती मध्य प्रदेश में है। वह अपनी पत्नी सीता (33) और बेटी निधि (13) के साथ बाइक से गाजीपुर के नंदगंज स्थित ससुराल जा रहे थे। 26 अप्रैल को उनके साले की शादी होनी है। सुबह करीब साढ़े सात बजे रेलवे स्टेशन के सामने उनकी बाइक ऑटो से टकरा गई। सीता अपने दाएं तरफ गिर गईं। इसी बीच पीछे से आ रहे डंफर ने उन्हें कुचल दिया। सीता की मौके पर ही मौत हो गई।


 डंफर पकड़ लिया गया है। दूसरी घटना मिर्जामुराद की है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कोर्री निवासी प्रेमचंद्र जायसवाल (55) की गांव में ही केराना की दूकान है। रविवार की सुबह करीब दस बजे वह कुछ सामान खरीदने के लिए साइकल से कछवां रोड बाजार गए थे। काफी देर से जाम लगा हुआ था। प्रेमचंद्र दो ट्रकों के बीच से गुजर रहे थे कि इसी दौरान एक ट्रक अचानक स्टार्ट होकर चल पड़ा। उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 दूसरी घटना लंका थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल की है। लंका के इंदिरा नगर निवासी विनोद श्रीवास्तव (49) मानसिक देर रात टहलते हुए विश्व सुंदरी पुल पर चले गए थे। सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। सुबह उनके बड़े भाई प्रमोद ने शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें