फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ओडिशा के खलासी की सिर कूंच कर हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरोत्तमपुर गांव के सिवान में ओडिशा निवासी ट्रक के खलासी की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। स्थानीय किसानों ने खेत में लहूलुहान शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर जांच की। पुलिस घटनास्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही सर्विलांस की मदद से वारदात की जांच कर रही है।लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव के सिवान स्थित एक खेत में मंगलवार की सुबह स्थानीय किसानों ने एक युवक का शव देखा। युवक के सिर और माथे पर चोट के गंभीर निशान था। मौके पर देसी शराब की खाली शीशी पड़ी थी। समीप ही चकरोड पर चप्पल पड़ी हुई थी। खेत में चलने के निशान दूर-दूर तक थे और खून के साथ ही ईंट के दो टुकड़े भी पड़े मिले। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवक ने हत्या से पहले हत्यारों के साथ जमकर संघर्ष किया था। हालांकि पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद शव की पहचान नहीं हुई। इस पर लंका थानाध्यक्ष ने जिले के साथ ही आसपास के जिलों की पुलिस को भी युवक से संबंधित विवरण साझा करते हुए उसकी पहचान करने में सहयोग की अपील की।
बुधवार की शाम एक ट्रक का चालक चंदौली जिले के मुगलसराय थाने पहुंचा। उसने बताया कि उसे रामनगर से आटा लाद कर ओडिशा जाना था। बीते 14 अगस्त की शाम से उसके ट्रक का खलासी ओडिशा निवासी काशशचंद्र मुड़ौली (35) गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा। इसलिए वह उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने आया है। लंका थानाध्यक्ष द्वारा नरोत्तमपुर में मिले युवक के शव के संबंध में जारी की गई सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे लंका थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शव की पहचान होने पर रामनगर से लेकर घटनास्थल के बीच लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - अश्वनी पांडेय, थानाध्यक्ष, लंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें