फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पैसे और मोबाइल के लिए सगे भाइयों ने की थी ओडिशा के खलासी की निर्मम हत्या, भेजे गए जेल

Wed, 23 Aug 2023 08:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के नरोत्तमपुर गांव के पास खेत में बीते 15 अगस्त की सुबह ओडिशा निवासी खलासी कैलाशचंद्र मुदुली का शव मिला मिला था। इस मामले का पुलिस ने बुधवार को सनसनीखेज खुलासा किया। खलासी की हत्या दो सगे भाइयों ने की थी। 
विज्ञापन
ओडिशा के खलासी की निर्मम हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा निवासी ट्रक खलासी की हत्या पैसे और मोबाइल के लालच में नरोत्तमपुर निवासी मोनू कुमार ने की थी। खलासी का मोबाइल उसने अपने छोटे भाई दीपक कुमार को दे दिया था। यह खुलासा बुधवार को मोनू और दीपक को गिरफ्तार करने के बाद लंका थाने की पुलिस ने किया। आरोपियों के पास से खलासी का मोबाइल और उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ईंट बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी काशी जोन ने 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन


लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव के पास खेत में बीते 15 अगस्त की सुबह ओडिशा निवासी कैलाशचंद्र मुदुली का शव मिला था। कैलाशचंद्र के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या की गई थी। वह ट्रक चालक के साथ बनारस से आटा ले जाने के लिए आया था।

डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि शव मिलने के बाद लंका थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय के नेतृत्व में रमना चौकी प्रभारी कुंवर अंशुमान सिंह और दरोगा प्रणव पांडेय की टीम ने पड़ताल शुरू की। सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से मोनू और दीपक को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें