70वीं राष्ट्रीय स्कूली रग्बी प्रतियोगिता में रविवार को उत्तर प्रदेश की अंडर 14 बालिका वर्ग की टीम से 20-10 से पराजित होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में शुरू से उत्तर प्रदेश की टीम ने बढ़त ले ली थी। कुछ समय बाद पिछले साल की चैंपियन टीम ओडिशा की टीम ने कमबैक किया। ओडिशा की टीम ने अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए उत्तर प्रदेश की डिफेंस लाइन को परेशान किया। वहीं, यूपी की टीम पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल रही थी।