वसंत कन्या महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से अकादमिक मंच इको टॉक्स के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाने के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। प्रतियोगिता का विषय यूपीआई एमडीआर : वित्तीय स्थिरता के लिए जरूरी कदम या डिजिटल समावेशन के लिए खतरा रहा। शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. आशा यादव के संबोधन से हुआ। उन्होंने डिजिटल अर्थव्यवस्था में यूपीआई की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्राओं को विषय पर अपने विचार रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रो. इंदू उपाध्याय, डॉ. विजय कुमार, डॉ. श्रीप्रिया सिंह और डॉ. रितेश मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. सुशील यादव और डॉ. अखिलेश कुमार राय शामिल रहे। संचालन कुमारी श्वेता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कुमारी प्रियांशी ने दिया।