फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छठी रैंक लाकर काशी के अंकुर चैंपियन, अब नेशनल में खेलेंगे

विज्ञापन
रायफल क्लब में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में रिवॉल्वर से निशाना साधते निशाने बाज । अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड में वाराणसी के राष्ट्रीय पिस्टल शूटर अंकुर सिंह ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में छठी रैंक हासिल की। इसी के साथ उन्हेांने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। प्रतियोगिता 23 अक्तूबर से दो नवंबर तक त्रिशूल शूटिंग रेंज, देहरादून में हुई। अंकुर ने प्रतियोगिता के 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल इवेंट में छठी रैंक हासिल की। लगातार चार बार राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग कर चुके अंकुर सिंह के लिए यह बड़ा पड़ाव है। राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन और वाराणसी जिला राइफल क्लब से जुड़े अंकुर सिंह ने शूटिंग खेल में अपने धैर्य का परिचय दिया। अंकुर सिंह ने कहा कि लगातार अभ्यास से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

रायफल क्लब में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में रिवॉल्वर से निशाना साधते निशाने बाज । अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें