सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद मुलायम सिंह यादव की फोटो लगाकर एक देश के झंडा में उन्हें लपेटकर अभद्र टिप्पणी की।
इससे आक्रोशित समाजवादी लोहिया वाहिनी के जौनपुर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लाइन बाजार थानें में केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि इससे आम जनमानस में आक्रोश पैदा हो गया है।
इस तरह से फोटो तोड़ मरोड़ कर उसे अपलोड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी से मिलकर उन्होंने केस दर्ज कराने की मांग की। जिस पर एसपी केके चौधरी के निर्देश पर लाइन बाजार थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।