फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर नुक्कड़ नाटक से दिया स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. डीके मौर्य और नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में कई शैक्षणिक, सांस्कृतिक और जन-जागरूकता कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर थाना चेतगंज में एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सालय परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुर्वेद और स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। स्नातक 2024 बैच की छात्राओं ने प्रस्तुति दी। चरक सभागार में चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रिया मिश्रा (यूजी) और प्रज्ञा चौबे (पीजी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद फोटोग्राफी और लघु वीडियो रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजित की गई। लघु वीडियो प्रतियोगिता के यूजी वर्ग में वंशिका चित्रांश तथा पीजी वर्ग में डॉ. अम्बर त्रिपाठी और डॉ. सारिका ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने आयुर्वेद, स्वास्थ्य और प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़े विषयों को रचनात्मक माध्यमों से प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के शिक्षकों, चिकित्सा अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें