फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: संतुष्टि कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे नर्सिग छात्र, डायरेक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 21 Jul 2021 11:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 विद्यार्थियों का कहना था कि संतुष्टि मेडिकल कॉलेज महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध हैं। इस कॉलेज को मान्यता वर्ष 2019,2020 और 2021 का मिला हैं। जबकि कॉलेज की ओर से छात्रों का दाखिला 2018 में लेकर पूरा दो साल का फीस भी जमा करा लिया गया। 
विज्ञापन
संतुष्टि कॉलेज के बाहर धरने देते नर्सिंग छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सुंदरपुर स्थित संतुष्टि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने वाले नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा कराने की मांग को लेकर धरना दिया। बुधवार को देर रात तक चले धरने के माध्यम से विद्यार्थियों ने डायरेक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने मांग की। उधर डायरेक्टर डॉ. रितु गर्ग ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मामला न्यायालय में हैं। इसकी जानकारी विद्यार्थियों को भी दी जा चुकी है।  

विज्ञापन


संतुष्टि कॉलेज के बाहर गेट पर धरने पर बैठे विद्यार्थियों का कहना था कि संतुष्टि मेडिकल कालेज महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध हैं। इस कॉलेज को मान्यता वर्ष 2019,2020 और 2021 का मिला हैं। जबकि कॉलेज की ओर से छात्रों का दाखिला 2018 में लेकर पूरा दो साल का फीस भी जमा करा लिया गया।

यहीं नहीं आरोप लगाया कि परीक्षा कराने के नाम पर छात्रों से 40 हजार रुपये ले लिए गए और परीक्षा नहीं कराई। विद्यार्थियों ने धरने पर डायरेक्टर रितु गर्ग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में पूछे जाने पर डायरेक्टर डॉ. रितु गर्ग ने बताया कि खुद छात्रों ने ही याचिका दायर की है। जिस पर सुनवाई होनी है। न्यायालय का फैसला आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें