फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बॉयज हॉस्टल में मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, मोबाइल गायब, मौत से पहले क्या हुआ; पुलिस खंगाल रही हर कड़ी

Wed, 10 Jun 2026 06:01 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सारनाथ के एक अपार्टमेंट परिसर में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। छात्रा के निजी अंग से रक्तस्राव हुआ था और उसका मोबाइल फोन गायब है। पुलिस ने शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। सीसी कैमरे और कॉल डिटेल खंगालकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वाराणसी के सारनाथ थाने का मामला। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग कॉलेज की जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा की बुधवार की सुबह मौत हो गई। उसका लहूलुहान शव नर्सिंग कॉलेज के बॉयज हॉस्टल की सीढि़यों पर मिला है। प्राइवेट पार्ट के आसपास भी खून लगा था। दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। छात्रा के पिता पुलिस महकमे में तैनात हैं। 

विज्ञापन


मूलरूप से बलिया के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में छात्रा के सहपाठी और जौनपुर निवासी युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। छात्रा और युवक एक दूसरे के काफी करीब थे। छात्रा गर्भवती थी। उसका गर्भपात कराया गया था। रक्तस्राव ज्यादा होने की वजह से मौत हो गई। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कर रही जांच

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज परिसर के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। मोबाइल फोन का सीडीआर निकलवा रही है। फॉरेंसिक और डाग स्क्वाॅड ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। छात्रा के बैग से मोबाइल फोन गायब है। पुलिस ने नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधक और कर्मचारियों से पूछताछ की है। पुलिस की दो टीमें मामले की जांच में लगी हैं।

पुलिसकर्मी का परिवार सारनाथ थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में रहता है। यहीं रहकर छात्रा निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती थी। गर्मी की छुट्टी की वजह से दो दिन से कॉलेज बंद था फिर भी छात्रा बुधवार की सुबह घर से निकल गई। छात्रा ने अपनी मां से कहा था कि कॉलेज की तरफ से एक गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है वहीं जाना है। पुलिस के मुताबिक, बेटी ने कहा था कि पहले सहेली के घर जाएगी फिर कॉलेज। दो लोगों के खाने का टिफिन भी साथ लेकर गई थी।

इसी बीच सुबह 9 बजे कॉलेज प्रबंधन की तरफ से सारनाथ थाने की पुलिस को बॉयज हॉस्टल की सीढि़यों पर छात्रा के लहूलुहान हाल में मिलने की सूचना दी गई। पुलिस को बताया गया कि इलेक्ट्रिशियन ने छात्रा को देखा और शोर मचाकर निजी सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। 

सुरक्षाकर्मियों ने छात्रा को नर्सिंग कॉलेज परिसर में संचालित अस्पताल में भर्ती कराया। उसे सीपीआर दिया गया लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के बैग की जांच की, तो टिफिन, एप्रन आदि सामान बरामद हुआ लेकिन मोबाइल फोन गायब मिला। छात्रा के परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई और एक बहन हैं। वह दूसरे नंबर की थी।

दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई
थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। छात्रा बॉयज हॉस्टल कैसे पहुंची और किसके लिए खाना लेकर गई थी इसकी जांच की जा रही है। सीसी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

छात्रा की मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। मोबाइल सीडीआर खंगालने के साथ ही सीसी कैमरे के फुटेज भी खंगाले गए। प्रेम संबंध समेत अन्य बिंदुओं पर पुलिस की दो टीमें काम कर रही हैं। छात्रा के साथ पढ़ने वाले जौनपुर के युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार, डीसीपी वरुणा जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें