फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर डिलिवरी के लिए वार्डों में बढ़ाई जाएगी वाहनों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने संपूर्ण लाकडाउन कर दिया है। इस दौरान डोर-टू-डोर खाद्य सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति को भी दी गई है। नगर निगम भी समिति के जरिए हर वार्डों में पैठ बनाने में जुटी है। इसके लिए वाहनों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

अब तक 17 वाहनों और 450 ठेलों के जरिये सब्जी, दूध, फल की आपूर्ति की जा रही थी। अब इन वाहनों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में नगर आयुक्त गौरांग राठी ने समिति से इच्छुक वाहन चालकों की सूची मांगी है। ताकि, 90 वार्डों में इन्हें भेजा जा सके। समिति के सचिव अभिषेक निगम ने बताया कि नगर आयुक्त ने वाहनों की सूची मांगी है। जिसे उपलब्ध कराया जा रहा है। वाहनों की संख्या बढ़ जाएगी तो जो बड़े वार्ड हैं वहां की समस्या का समाधान हो जाएगा। लॉक डाउन में फेरी पटरी वालों को पास जारी होने के बाद भी पुलिस परेशान कर रही है। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें