फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में NSUI का सिंह द्वार पर प्रदर्शन, पुलिस और छात्रों में हल्की नोकझोंक

Sun, 19 Feb 2023 06:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

फीस वृद्धि और छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में रविवार को छात्र संगठन एनएसयूआई ने बीएचयू परिसर से सिंह द्वार तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जनकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
बीएचयू के सिंह द्वार पर एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीस वृद्धि और छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में रविवार को छात्र संगठन एनएसयूआई ने बीएचयू परिसर से सिंह द्वार तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जनकर नारेबाजी की। सिंह द्वार पर एनएसयूआई के छात्रों और पुलिस में हल्की नोकझोंक भी हुई। विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर लंका थाने की फोर्स मौजूद रही।

विज्ञापन


एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएचयू प्रभारी हरिकेश सैनी ने कहा यह सरकार छात्रों पर हमला कर रही है। आरोप लगाया कि छात्रवृत्ति में 76 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। गांव में फर्जी खाते खुलवा करके छात्रों का उत्पीड़न किया गया। बेतहाशा फीस वृद्धि के साथ-साथ छात्रवृत्ति में घोटाले से छात्रों के साथ गलत हो रहा है।  बीएचयू सिंह द्वार पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में बीएचयू, प्रयागराज यूनिवर्सिटी, संपूर्णानंद और काशी विद्यापीठ के छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें