वाराणसी। नीट पेपर लीक होने के विरोध में एनएसयूआई बीएचयू इकाई की ओर से शनिवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बार-बार प्रश्नपत्र लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को तत्काल बंद किया जाए। नीट परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान प्रिंस, आलोक, प्रियदर्शन मीणा, सुमन, अरमान, प्रदीप, जितेंद्र आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
योग दिवस के दिन नीट का पेपर टालने की मांग वाराणसी। बीएचयू के छात्रों ने शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे ई-मेल से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन नीट परीक्षा को दोबारा कराने की तिथि टालने की मांग की है। अभिषेक सिंह, अभय सिंह मिक्कू ने बताया कि एनटीए की ओर से नीट 2026 की स्थगित परीक्षा की अगली तिथि 21 जून को है। सभी सरकारी, गैर सरकारी, शिक्षण, गैर शिक्षण व सामाजिक संस्थाओं की ओर से योग दिवस मनाया जाता है। जिसमें हर उम्र के बालक, बालिका स्त्री और पुरुष भाग लेते हैं। इस दिन परीक्षा कराना उचित नहीं है। संवाद