फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली एकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न इकाइयों की ओर से चल रहे साप्ताहिक शिविर में इकाई ई व एच के कार्यक्रम अधिकारियों ने सोमवार को सिगरा गांधी उद्यान से शहीद उद्यान तक राष्ट्रीय एकता रैली निकाली। रैली का निर्देशन डॉ. ऋचा गुप्ता एवं डॉ. प्रियंका वहल ने किया। स्वयंसेवकों ने छोटे-छोटे समूह में सिगरा मार्केट में विस्तृत सर्वेक्षण किया, जहां स्थानीय दुकानदारों से संवाद कर उनके व्यावहारिक जीवन की बारीकियों को समझने का अवसर मिला। दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों को टीकाकरण जागरूकता से अवगत कराया गया। स्वयंसेवकों ने राजघाट स्थित शंभू पंच अग्नि अखाड़ा एवं सभा महादेव मंदिर परिसर में नशा मुक्ति में योग की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में महंत विवेकानंद बह्मचारी, योगा स्कूल के योगाचार्य अभिषेक पांडेय तथा योग एवं संगीत के शिक्षक सैंटियागो, स्पेन ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। संचालन डॉ. ओम प्रकाश कुमार व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सूर्य प्रकाश पाठक ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें