पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में सोमवार को कक्षा 9 और 11वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई गई। इसमें 200 छात्रों ने प्रतिभाग किया। साथ ही सोमवार से कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए निशुल्क आईआईटी, जेईई और नीट की तैयारी के लिए भी कक्षाएं शुरू हुईं। प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव ने बताया कि निशुल्क आईआईटी और नीट की कक्षाओं का उद्घाटन एल 1 कोचिंग के निदेशक बृजेश सिंह, परीक्षा प्रभारी विजय भारतीय सिंह, शिक्षिका सुमी मिश्रा, राजेश उपाध्याय, इम्तियाज अंसारी की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन सत्र में विद्यालय के प्राधानाचार्य ने कहा कि ईमानदारी, मेहनत और समर्पण भाव से की गई तैयारी से सभी छात्रों को इतिहास बनाना है। निदेशक बृजेश सिंह ने छात्रों को नियमित रूप से कक्षा में आने के लिए निर्देशित किया। छात्रों को निशुल्क हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। बताया कि बालिकाओं के लिए प्रवेश निशुल्क करने के बाद संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। प्रवेश फॉर्म विद्यालय में मिल रहा है। क्वींस कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की अगली तिथि 10 अप्रैल है।