इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भदोही समेत छह पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे। करीब पांच से छह घंटे तक भदोही नगर में जमकर बवाल हुआ था। मामले में पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
भदोही ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) जिलाध्यक्ष तनवीर हयात पुत्र रफीकुज्जमा खॉन निवासी मोहल्ला पश्चिम, ताविस आर्यान पुत्र स्व. कुतुबुद्दीन अंसारी निवासी काशीपुर और सायम वासिक अंसारी उर्फ खुर्रम पुत्र स्व. अली अहमद निवासी बाजार सलावत खां के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत निरुद्ध करने के लिए रिपोर्ट भेजी। 11 फरवरी को डीएम और एसपी एडवाइजरी बोर्ड लखनऊ में उपस्थित हुए। इसके बाद शासन ने तीनों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है।