फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में एनआरआई सम्मेलनः 15 कारण बताकर रिझाए जा रहे प्रवासी भारतीय

Thu, 04 Oct 2018 04:50 PM IST
शशांक मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय की प्रवासी भारतीय वेबसाइट पर बनारस की ब्रांडिंग शुरू - फोटो : self
विज्ञापन
जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा मेहमानों की भागीदारी के लिए ब्रांडिंग शुरू हो गई है। ब्रांडिंग के तहत प्रवासियों को भारत आने के लिए 15 कारण बताते हुए रिझाया जा रहा है। सम्मेलन के लिए काशी के घाट, गंगा आरती, 12 ज्योर्तिलिंग में शामिल काशी विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन मंदिर सहित यहां की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रवासी भारतीयों के लिए शुरू की गई विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर सम्मेलन के मद्देनजर 15 मोर रीजन टू अटेंड पीबीडी कंवेंशन का कॉलम अलग से बनाया गया है। इसमें सबसे पहले गंगा आरती और उसकी भव्यता का जिक्र है। गंगा स्नान, नौकायन, श्री काशी विश्वनाथ और संकट मोचन सहित अन्य मंदिरों के महात्म्य, बनारस घराने का संगीत-नृत्य, स्ट्रीट फूड (कचौरी, समोसा, मगदल, परवल मिठाई, खीर मोहन, लौंगलता), बनारसी साड़ी और हस्तशिल्प सहित अन्य खासियतों पर फोकस किया गया है।  

प्रवासियों को इलाहाबाद में संगम पर आयोजित होने वाले कुंभ, दिल्ली के लाल किला, कुतुब मीनार, चांदनी चौक के बारे में भी जानकारी दी जी रही है। प्रचार में जहां कुंभ में लगने वाले टेंट और इससे जुड़े अन्य पहलू शामिल किए गए हैं, वहीं नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड का भी आकर्षण रखा गया है। वाराणसी की सात, इलाहाबाद की दो और दिल्ली की छह खासियतों का प्रचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

आवेदन वाले घर होंगे वेबसाइट पर अपलोड

सम्मेलन में आने वाले मेहमान अपने ठहरने के लिए घरों और परिवारों का चयन खुद कर सकेंगे। जिला प्रशासन के पास मेहमाननवाजी के लिए आए आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद मकानों की फोटो और अन्य ब्योरा विदेश मंत्रालय के पीबीडी की वेबसाइट पर एक सप्ताह में अपलोड किया जाएगा। करीब पांच सौ मकानों का चयन कर लिया गया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया, प्रवासियों के सामने होटल, गेस्ट हाउस और काशी आतिथ्य का विकल्प होगा। काशी आतिथ्य के तहत चयनित मकान पूरी तरह से निशुल्क होंगे।  
विज्ञापन

आवासीय व्यवस्था के लिए वीडीए ने किया बजट का प्रावधान

सम्मेलन के लिए वीडीए को आवास संबंधी व्यवस्थाएं करने और सुंदरीकरण का काम मिला है। सम्मेलन के दौरान शहर को सजाने-संवारने के लिए डिवाइडर बनाने और वाल पेंटिंग कराने के लिए वीडीए ने अलग से बजट का प्रावधान किया है। वीडीए के अधिकारी इसके लिए ऐप पर आवास देने के इच्छुक लोगों का रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, वहीं बिल्डर्स से भी आवास देने की बात कर रहे हैं। जिन भवनों में अतिथियों के लिए आवासीय व्यवस्था की जा रही है, वहां पर फर्नीचर वीडीए को ही उपलब्ध कराना है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें