फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सहित 10 और एयरपोर्ट पर बिना मुहर लगाए विमान में ले जा सकेंगे हैंडबैग

Wed, 04 Oct 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
एयरपोर्ट - फोटो : SELF
विज्ञापन
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सहित देश के दस हवाई अड्डों पर जल्द ही यात्रियों के हैंडबैग पर स्टैंप लगाने की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। बहुत जल्द इसका ट्रायल शुरू होगा। ट्रायल सफल रहने पर महीने के अंत तक स्टैंप फ्री हैंड बैगेज व्यवस्था से यह एयरपोर्ट भी जुड़ जाएगा।
विज्ञापन


देश के 17 एयरपोर्ट पहले ही स्टैंप फ्री हो चुके हैं। वाराणसी समेत दस और हवाईअड्डों को अब इस व्यवस्था से जोड़ने की तैयारी है। इससे न सिर्फ यात्रियों को सहूलियत होगी बल्कि उनका समय भी बचेगा।

दरअसल, हैंड बैगेज पर मुहर के साथ सुरक्षा एजेंसी यह सुनिश्चित करती है कि उसमें हथियार या कोई अन्य प्रतिबंधित वस्तु नहीं ले जाई जा रही है।

कोई यात्री अपने हैंड बैग पर स्टैंप लगाना भूल जाता है तो सुरक्षा अधिकारी उसे वापस कर देते हैं और फिर उसे डिपार्चर से वापस एराइवल हॉल तक की दौड़ सिर्फ स्टैंप लगाने के लिए लगानी पड़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन हवाईअड्डों पर शुरू होगा ट्रायल

बाबतपुर एयरपोर्ट
वाराणसी के अलावा जिन हवाईअड्डों पर यह ट्रायल शुरू होना है, उनमें अमृतसर, चंडीगढ़, उदयपुर, डिब्रूगढ़, नागपुर, मंगलोर, त्रिची, पुणे और रांची शामिल हैं।

दिल्ली, मुंबई, कोचिन, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, लखनऊ, त्रिवेंद्रम, पटना, चेन्नई एयरपोर्ट पर यह व्यवस्था पहले से लागू है।

सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेड सुब्रत झा ने बताया कि ट्रायल के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पर यह सुविधा इसी महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें