फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परीक्षा में अति लघु उत्तरीय प्रश्न भी होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्रों को नई शिक्षा नीति के अनुसार परीक्षा देनी होगी। विद्यार्थियों को वर्तमान सत्र से नए स्वरूप में प्रश्नपत्र उपलब्ध होंगे। छात्रों को प्रश्नपत्र में अति लघु उत्तरीय प्रश्न मिलेंगे। सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियों में विश्वविद्यालय प्रशासन जुट गया है। नए सत्र में प्रश्नपत्र निर्माण के लिए आठ सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति ने भी रिपोर्ट तैयार कर विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी है। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र में बहुत बदलाव नहीं किया गया है। इसे तीन भागों में विभाजित किया गया है। इसमें दीर्घ उत्तरीय, लघु उत्तरीय और अति लघु उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे। विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर प्रश्नपत्र की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पहले प्रश्नपत्र दीर्घ उत्तरीय और लघु उत्तरीय के रूप में विभाजित था।
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षा होगी लिखित
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षाएं ओएमआर पर नहीं होंगी। छात्रों को लिखित परीक्षा देनी होगी। बृहस्पतिवार को परीक्षा समिति की बैठक में प्रश्नपत्रों के स्वरूप और सेमेस्टर परीक्षा पर विचार विमर्श हुआ। इसके साथ ही तीन विद्यार्थियों को दीक्षांत के बाद पीएचडी की उपाधि जारी की गई है।
आवेदन की तिथि 10 फरवरी तक बढ़ी
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की तारीख को 10 तक बढ़ा दिया है। हार्ड कापी जमा करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित की गई है। इसमें स्नातक के बीबीए, बीसीए, बीलिब, बीएससी कृषि, टेक्सटाइल, एलएलबी, बीए एलएलबी, बीपीएड, बीएड, बीकॉम समेत स्नातकोत्तर के छात्रों को राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें