फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अब लेखपाल बताएंगे कहां हो रहा अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए की ओर से अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के लिए तहसील के लेखपालों की मदद ली जाएगी। अब तक अवैध निर्माण पर केवल वीडीए के कर्मचारी नकेल कसते थे। अब लेखपाल भी अपनी रिपोर्ट वीडीए को देंगे। इस रिपोर्ट की जांच जोनल अधिकारी और संबंधित क्षेत्र के जेई और अन्य कर्मचारी करेंगे। इसके बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के अनुसार इससे अवैध निर्माण की पूरी जानकारी मिलेगी। लेखपालों की ओर से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। विकास प्राधिकरण के नियम, कानून के साथ अधिनियमों के बारे में लेखपालों को जानकारी दी ताकि उन्हें किसी प्रकार की अड़चन का सामना न करना पड़े। लेखपालों को बताया गया कि किस प्रकार अपने अपने क्षेत्रों में होने वाले अवैध निर्माणों पर नजर रखनी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें