फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राज्यमंत्री ने छह निर्माण कार्यों का किया शिलान्याय, 81.29 लाख से होंगे काम

विज्ञापन
रविंद जायसवाल - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने मंगलवार को शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क नवनिर्माण/मरम्मत/इंटरलॉकिंग/पेयजल/सीवर से जुड़े छह कार्यों का शिलान्यास किया। इनकी कुल लागत 81.29 लाख है। सुद्धिपुर मलिन बस्ती में प्रयास नगर में कच्चे मार्ग पर इंटरलाकिंग का कार्य 22.23 लाख से होगा। कठवतिया नारायणपुर में 200 मीटर इंटरलाॅकिंग एवं सीवर कार्य 22.73 लाख से होगा। इसके अलावा नारायणपुर वार्ड में कच्चे मार्ग पर इंटरलाॅकिंग 11.38 लाख से की जाएगी। नारायनपुर वार्ड अंतर्गत महादेव नगर कालोनी लक्ष्मनपुर में सड़क की इंटरलाॅकिंग की जाएगी। सरसौली वार्ड के अशोकपुरम कॉलोनी में 300 मीटर कच्चे सड़क और नवलपुर काॅलोनी में इंटरलाॅकिंग का कार्य किया जाएगा। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जा रहा है, जिससे लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया हो सके। इस मौके पर सहकारिता चेयरमैन राकेश सिंह अलगू, राजर्षी मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन कुमार मौर्या, पार्षद संदीप रघुवंशी, पार्षद कुसुम पटेल, पार्षद रोहित मिश्रा, पार्षद बलिराम कन्नौजिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें