जयापुर पहुंचे राज्यवर्धन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव जयापुर में अब सोलर चरखा चलेगा । बुधवार को सूचना प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सोलर चरखे का उटघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश अब डिजिटल इंडिया बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने ई-रिक्शा और महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 150 महिलाओं को गैस सिलेंडर भी वितरित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य देश की माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाना है।
सोलर चरखे से गाँव की 100 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। खादी ग्रामोद्योग विभाग सोलर चरखा चलाने का प्रशिक्षण गांव की महिलाओं को देगा।