कमेटी की वरिष्ठ सदस्य ज्योति शर्मा ने कहा कि फोटो टूरिज़्म में भी वाराणसी बहुत लोकप्रिय है और हमलोग इस कमेटी के जरिए फोटोग्राफर टूर को भी काशी के पर्यटन उद्योग से जोड़ेंगे। रविवार को टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन की कोर कमेटी की हुई बैठक में पर्यटन उद्योग को संरक्षित करने पर चर्चा की गई।
फिल्म इंडस्ट्री में प्रदेश का बड़ा केंद्र बनेगा काशी
टीडब्ल्यूए के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि देश में फिल्म उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और प्रदेश सरकार की नोएडा में फिल्म सिटी के निर्माण की योजना व वाराणसी व चंदौली में भोजपुरी फिल्म सिटी बनने से प्रदेश में फिल्म शूटिंग उद्योग और बढ़ेगा। ऐसे में काशी प्रदेश के फिल्म उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र हो सकता है।
इका सीधा फादा यहां के पर्यटन उद्योग को होगा। टूरिज्म वेल्फेयर एसोसिएशन की नई फिल्म टूरिज्म कमेटी इसी पर कार्य करेगी और काशी में सांस्कृतिक पर्यटन के ज़रिए भी इस उद्योग का संरक्षण और विकास हो इसका पूर्ण प्रयास होगा।
एक सर्वे के मुताबिक फिल्म पर्यटन में 2022 तक देश में 2000 करोड़ का उत्पादन करने की संभावना है क्योंकि 2022 तक देश में 10 लाख विदेशी फिल्म पर्यटकों के आने की संभावना है।