फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान होगा सफर: रोडवेज बसों में यात्रा करते समय मनपसंद खाना मंगला सकेंगे यात्री, जानें- क्या है खास सुविधा

Mon, 09 Jun 2025 03:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: रोडवेज बसों में सफर करना अब आसान होगा। सफर के दौरान यात्री मील ऑन रोड से अपना मनपसंद खाना मंगा सकेंगे। रोडवेज की लंबी दूरी बसों में इस सेवा का शुभारंभ बहुत जल्द होने जा रहा है।
विज्ञापन
फूड - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसों में सफर के दौरान मनपसंद खाने का ऑर्डर यात्री कर सकेंगे। मील ऑन रोड एप के जरिये इस सुविधा का लाभ यात्री उठा सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने नोएडा की एक कंपनी के साथ अनुबंध किया है। सफर के दौरान यात्री मील ऑन रोड एप के जरिये अपने नाश्ते और भोजन की बुकिंग करा सकेंगे। रोडवेज की लंबी दूरी बसों में इस सेवा का शुभारंभ बहुत जल्द होने जा रहा है। मुख्यालय स्तर से इसकी प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


काशी दर्शन के लिए महानगरों से यात्रियों की आवाजाही रोडवेज की एसी बसों से भी होती है। दिल्ली, आगरा, झांसी, कानपुर, लखनऊ रूट पर रोजाना बसें संचालित होती हैं। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के बेड़े में 526 बसें हैं। इसमें 35 बसें एसी की हैं। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने पर बहुत से यात्रियों का झुकाव रोडवेज बसों की ओर होता है। 

इसे भी पढ़ें; UP News: आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार छात्राओं को मारी टक्कर; दोनों की मौत
विज्ञापन


यात्रियों की शिकायत होती थी कि रोडवेज के अधिकृत ढाबा का स्वाद उस हिसाब का नहीं होता है। ऐसे में मुख्यालय स्तर से यह निर्णय लिया गया कि ट्रेनों की तर्ज पर यात्रियों को भोजन मुहैया कराया जाए। इसके तहत ही मील ऑन रोड एप का निर्माण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


राह चलते यात्री इस एप के तहत मनपसंद भोजन मंगा सकेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि मुख्यालय स्तर से इसकी कवायद चल रही है। लंबी रूट की बसों में यात्री मनपसंद भोजन मंगा सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें