मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में जिला कोर्ट ने शनिवार को बड़ा आदेश दिया। शाही ईदगाह का अमीन सर्वे होगा। मथुरा जिला अदालत के इस आदेश का अखिल भारतीय संत समिति ने प्रसन्नता जाहिए करते हुए इसका स्वागत किया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में मथुरा जिला कोर्ट ने अमीन से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
वाराणसी में अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि सर्वे के माध्यम से मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जिला कोर्ट ने अमीन से रिपोर्ट मांगी है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए।
इस पर महामंत्री ने रविवार को डेढ़ मिनट का वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय संत समिति के मूल प्रस्ताव में श्रीराम जन्मभूमि, काशी-ज्ञानवापी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का एक सम्मिलित प्रस्ताव है। श्रीराम जन्मभूमि मिल चुकी है। काशी-ज्ञानवापी के सर्वे का काम पूरा हो गया। अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के सर्वे की बारी है। जिला कोर्ट ने अमीन से रिपोर्ट मांगी है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग जरूर खुलेगा।
बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी की तर्ज पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट बनी ईदगाह की अमीन रिपोर्ट की प्रक्रिया दो जनवरी को प्रारंभ होने जा रही है। एक जनवरी तक अदालत में अवकाश होने के कारण यह प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू होगी।