फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मैप के साथ हर घंटे का ट्रैफिक अलर्ट

Sun, 27 Dec 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपके मोबाइल पर इंटरनेट की सुविधा है और आप फेसबुक, ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट से जुड़े हुए हैं तो आप घर या दफ्तर पर बैठकर शहर की सड़कों पर यातायात के दबाव की स्थिति की जानकारी मानचित्र के साथ ले सकते हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से शनिवार से फेसबुक और ट्विटर पर 'Varanasi Traffic Police' पेज पर गूगल मैप के साथ यातायात दबाव की जानकारी देने की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. बीएन तिवारी ने बताया कि अलर्ट तो ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक और ट्विटर पेज पर जारी किया ही जा रहा था। इसे अब गूगल मैप के सहारे सचित्र तरीके से आमजन को उपलब्ध कराने की शुरुआत की गई है। ताकि जिन सड़कों पर यातायात का दबाव ज्यादा हो या जाम लगा हो, उधर से लोग न जाने की बजाय अन्य रास्तों का उपयोग करें।

इसका फायदा यह होगा कि जाम वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को जल्द भेजा जा सकेगा। डॉ. तिवारी ने बताया कि इस पहल की एडीजी (ट्रैफिक) ने भी प्रशंसा की है। एसपी ट्रैफिक ने शहरवासियों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक और ट्विटर पेज से जुड़ कर यातायात अलर्ट की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें