शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक डीआरडीओ अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हुई है। इसमें सिगरा निवासी 60 वर्षीय महिला,बजरडीहा निवासी 37 वर्षीय पुरुष और छाव निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत हुई।
इसके अलावा बीएचयू में भर्ती वैष्णव नगर कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय पुरुष,हैदराबाद कालोनी लंका निवासी 80 वर्षीय पुरुष के साथ ही कन्दवा निवासी 70 वर्षीय मरीज की मौत हुई है, जबकि ओरियाना हॉस्पिटल में भी आशापुर निवासी 53 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा।