फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अलग-अलग काउंटर पर लगेगी कोवैक्सीन और कोविशील्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी चोलापुर में मंगलवार को 48 साल के व्यक्ति को कोवैक्सीन की दूसरी डोज की जगह कोविशील्ड लगाने के मामले के बाद अब व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब तक एक ही काउंटर पर दोनाें वैैक्सीन लगाने की व्यवस्था थी, लेकिन अब अलग-अलग काउंटर पर टीके लगाए जा रहे हैं। इधर, मामले में सीएचसी अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स सहित अन्य लोगों से जवाब मांगा है, जिसकी रिपोर्ट बाकी है।
विज्ञापन

बड़ा लालपुर स्थित वीडीए कॉलोनी निवासी दिलीप श्रीवास्तव ने अधीक्षक से शिकायत कर जांच की मांग की थी। साथ ही इसकी जानकारी जिलाधिकारी और सीएमओ को भी दी थी। अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि अब दोनाें वैक्सीन अलग-अलग काउंटर पर लगाई जा रही है। इससे गड़बड़ी रुकेगी। साथ ही कहा कि अभी जांच जारी है। गड़बड़ी पर व्यवस्था में लगे लोगों के जवाब का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें