अमर उजाला अखबार ने सोमवार को 'लाखों के सफाई वाहन बेकार' शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिसके बाद जिम्मेदारों की तंद्रा टूटी। मामले में अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता को नोटिस देते हुए सफाई व्यवस्था बदहाल होने पर दो सफाई इंस्पेक्टरों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने की कार्रवाई की गई।
इस संबंध में नोडल अधिकारी नगर निकाय राज कुमार द्विवेदी का कहना है कि वाहन क्यों खड़े है, इसका स्पष्टीकरण देने के लिए ईओ व जेई को नोटिस दी गई है। वहीं सफाई व्यवस्था बदहाल होने को लेकर दो सफाई इंस्पेक्टर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।