फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दस जिलों के बीएसए को भविष्य निधि का नोटिस

Fri, 02 Jun 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
EPFO
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान की भविष्य निधि का अंशदान जमा न करने पर यूपी के दस जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोटिस दिया गया। यह नोटिस कर्मचारी भविष्य निधि संगठन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के वाराणसी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से जारी किया गया है।
विज्ञापन


इसके दायरे में आजमगढ़, जौनपुर, सोनभद्र, अंबेडकरनगर, वाराणसी, मिर्जापुर, मऊ, भदोही, गाजीपुर, चंदौली के बेसिक शिक्षा अधिकारी हैं।  इन जिलों में कार्यरत शिक्षा मित्र, अनुदेशक एवं अन्य संविदा कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि एवं प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम 1952 के तहत भविष्य निधि कोड दिनांक एक मार्च 2017 से आवंटित कर आवृत्त कर दिया गया है।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत 24,862 शिक्षा मित्रों एवं संविदा कर्मियों का भविष्य निधि अंशदान जमा नहीं करने के कारण क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त उपेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सभी दस जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में 15 दिन के भीतर अनुपालन न करने पर वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें