फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दीपावली वाली रात छह थानों में दर्ज नहीं हुई एक भी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की रात जिले के छह थानों में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई, जबकि चार थानों पर कुल नौ मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

दीपावली को सकुशल एवं शांतिपूर्वक मनाने को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट थी। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पीआरवी और डायल-112 की गाड़ियां लगातार गश्त पर रहीं। संवेदनशील औइलाकों में विशेष नजर रखी गई। बाजारों, मंदिरों और पटाखा बाजारों में भी पुलिस की तैनाती की गई थी।
यूपी कॉप पर आठ नवंबर को सुबह से लेकर नौ नवंबर की शाम तक 36 घंटे में नौ मामले दर्ज हुए। ये मामले सुरियावां, ज्ञानपुर, भदोही, औराई में दर्ज किए गए। गोपीगंज, कोइरौना, ऊंज, महिला थाना, दुर्गागंज, चौरी में एक भी प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई। जिन चार थानों पर नौ मामले दर्ज हुए, उनमें अधिकतर मामले मामूली विवाद, आतिशबाजी से हुई छोटी-मोटी कहासुनी और शांति भंग से जुड़े हैं।
विज्ञापन

किसी भी थाने में लूट, डकैती, हत्या या बड़ी हिंसक घटना का मामला दर्ज नहीं हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि त्योहार पर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी गई।
विज्ञापन

थाना स्तर पर शांति समितियों की बैठकें कर लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई थी।इस बार लोगों ने भी पुलिस का पूरा सहयोग किया। अधिकतर लोगों ने अपने घरों में ही परिवार के साथ दीपावली मनाई। बाजारों में कहीं भी विवाद की सूचना नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें