फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीई किट की तर्ज पर पूर्वोत्तर रेलवे बनाएगा गुणवत्तायुक्त गाउन

Sat, 11 Apr 2020 12:38 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर रेलवे अपनी तैयारियों को धार दे रहा है। अपने कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने से लेकर तमाम तरह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में पूर्वोत्तर रेलवे जुटा है। 32 कोच का आइसोलेशन वार्ड बनाने, मास्क व सैनिटाइजर, ग्लब्स, हेडकवर का उत्पादन करने वाले पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अब पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट की तर्ज पर गाउन बनाने जा रहा है। इसको लेकर मुख्यालय स्तर पर काम शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


सप्ताह भर के अंदर स्थानीय मंडुवाडीह कारखाना और औड़िहार डेमू शेड में पीपीई-गाउन का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। गुणवत्तायुक्त गाउन रेलवे अस्पतालों के चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ सहित फ्रंट लाइन कर्मियों को दिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडुवाडीह व औड़िहार, छपरा में विशेष तैयारियां चल रही हैं। 20 आइसोलेशन कोच मंडुवाडीह कोचिंग डिपो और 12 कोच छपरा कोचिंग डिपो में तैयार करा लिया गया है।

मंडुवाडीह और औड़िहार डेमू शेड में मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर बनाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। अब तक 3000 हजार से अधिक मास्क तैयार किया गया तो वहीं 500 लीटर सैनिटाइजर बना है। पीपीई किट में गाउन, एन-95 मास्क, सैनिटाइजर, चश्मा, एक जोड़ी जूते का कवर, दो ग्लव्स और एक हेड कवर शामिल है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने  बताया कि कारखाना में मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स, हेड कवर आदि का उत्पादन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें