फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूर्वोत्तर रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेन बुधवार से चलाई गई। ट्रेन संख्या 05191 आजमगढ़-वाराणसी सिटी परीक्षा विशेष ट्रेन 20 मई को रात 10 बजे आजमगढ़ से रवाना हुई। यह मऊ स्टेशन पर रात 11:30 बजे और दूसरे दिन औड़िहार रेलवे स्टेशन पर रात 12:30 बजे पहुंची।
विज्ञापन

यहां से चलकर ट्रेन वाराणसी सिटी स्टेशन पर बृहस्पतिवार भोर 2:30 बजे पहुंची। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 05192 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ परीक्षा विशेष ट्रेन 21 मई को वाराणसी सिटी से दोपहर 2:35 बजे रवाना होगी। यह औड़िहार स्टेशन पर 3:12 बजे और मऊ स्टेशन पर शाम 4:45 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम 5:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें